Tuesday, February 5, 2019

लौ जगा



लौ जगा 


इक लौ जगा अपने दिल में 
जगमग जगमग बनी रहे
ख़ुशहाली से नहीं राबता  
उदासी मन में जमी रहे 


बहकी अलसाई आंखें 
हर बात पे मुझको टोकें 
अम्बर तल्खियों का फैला 
प्यार की हरपल कमी रहे 


काँटों की खेती न करो 
ज़ख्मों को न दो दावत 
रिश्ते रहें सदा सलामत
प्रीत की बरखा घनी रहे 


काले साये क्यों लहराये
हसीं के बदल उड़ गये 
नूर आँखों का धुँधला है 
"रत्ती" भौहें सदा तानी रहे 


इक लौ जगा अपने दिल में 
जगमग जगमग बनी रहे 


No comments:

Post a Comment