Thursday, August 19, 2010

कामनवेल्थ गेम्स

कामनवेल्थ गेम्स

सब   दे   रहे  हैं  सरकार  को ब्लेम,
भ्रष्टाचार  में लिप्त कामनवेल्थ गेम


कलमाड़ी  का  नाम  है सबसे   उपर,
खूब रौशन  किया है भारत   का नेम


बची इज़्ज़त  को  कर  रहे  तार-तार,
सारा विश्व कह रहा है शेम  शेम शेम


रोज़ी - रोटी   ज़रूरी  है  खेल   नहीं,
क्यों  कर  रहे  देश   को बदनाम लेम


खेलों   से   जनता  को   क्या   फायदा,
''रत्ती''  धोखा  नेताओं   का  देश प्रेम

3 comments:

  1. Bharat kee 'wealth' apas me baant le rahe hain? Bahut badhiya kar rahe hain! Aisehee to hamara naam raushan hoga!

    ReplyDelete
  2. आखिर कुछ दे ही तो रहे हैं नेता हैं न, धोखा दे रहे हैं, इज्‍जत को तार तार कर रहे हैं, चाहे सारा विश्‍व शेम शेम कर रहा है पर कुख्‍यात तो रहे हैं। फिर भी आप खुश नहीं।

    ReplyDelete
  3. आप ने बिलकुल सही लिखा है....
    भारत का नाम बदनाम हो रहा है। सच माने....जब यहाँ हमें भारत के बारे में कुछ उलटा-सीधा बोलता है....कितना दर्द होता है...यह यहाँ शब्दों में कहना कठिन है...
    यहाँ जब कभी भी कोई डाकुमैंटरी फ्लिम भारत पर दिखाई जाती है...तो भूखे-प्यासे लोग दिखाए जाते हैं और लिग पूछते हैं कि क्या आप को सच-मुच में खाने को नहीं मिलता ?
    भारत की कभी अच्छी तस्वीर नही् दिखाई जाती।
    हमारे नेताओं को कुछ तो शर्म करनी चाहिए ?

    ReplyDelete